कंधे की नसों में दर्द कैसे दूर करें?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 14:01

कंधे की नसों में दर्द का घरेलू उपचार- Home Remedies For Nerve Pain In Shoulder

1. स्ट्रेचिंग करें

10-15 मिनट स्ट्रेचिंग करने से आपको गर्दन और कंधे की नसों स्ट्रेच करने में मदद मिलेगी। इससे सूजन कम होगी और ब्लड फ्लो भी बढ़ेगा। इससे दर्द में भी आराम मिलेगा। इसके लिए बस गर्दन और कंधे को को आगे-पीछे, दाएं-बाएं चारों दिशाओं में स्ट्रेच करें। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।

2. अदरक, हल्दी का सेवन करें

हल्दी और अदरक दोनों ही एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। नसों में सूजन से लड़ने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है। आप पानी में हल्दी और अदरक को उबालकर इसका सेवन करें या अपनी हर्बल टी में शामिल करें। और 2-3 बार पिएं। इससे भी बहुत आराम मिलेगा।

3. कंधे से लेकर गर्दन तक सिकाई करें

गर्म सिकाई करने से मांसपेशियों, नसों और हड्डियों के दर्द से भी राहत मिलती है। इसके लिए आप हॉट बॉटल या बैग का प्रयोग कर सकते हैं। या तवे को गर्म करके किसी सूती कपड़े की मदद से भी सिकाई कर सकते हैं। इससे सूजन कम होगी, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और दर्द में आराम मिलेगा।

4. गर्म तेल से मालिश करें

तेल को गर्म करके लगाने से सूजन और दर्द में बहुत आराम मिलता है। फ्रोजन शोल्डर और गर्दन में दर्द की समस्या में भी गर्म तेल से मालिश करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सरसों के तेल में लहसुन या हल्दी डालकर गर्म करें और इससे कंधे की नसों और मांसपेशियों की मालिश करें। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।

5. गर्म पानी से सिकाई करें

आप गर्म पानी में पुदीना का तेल, सेंधा नमक या फिटकरी डालकर इससे कंधे के दर्द वाले हिस्से पर सिकाई कर सकते हैं। आपको पानी को दर्द वाले हिस्से पर किसी बर्तन की मदद से ऊपर से धीरे-धीरे गर्म पानी डालना है, जैसे टूटी से पानी गिरता है। यह भी दर्द से छुटकारा पाने का एक प्रभावी उपाय है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info